विषय, *हमारे देश का झंडा, विधाता छंद *।
धरा पर प्रेम बरसाता,हमारे देश का झंडा
अमन का दूत कहलाता, हमारे देश का झंडा
विजय की राह दिखलाता, हमारे देश का झंडा
सुनाता ओज की गाथा, हमारे देश का झंडा
दुश्मन देख घबराता, हमारे देश का झंडा
हृदय को जीत ये जाता, हमारे देश का झंडा
सभी के हाथ लहराता, हमारे देश का झंडा
तिरंगा शान कहलाता, हमारे देश का झंडा
शालिनी गर्ग
Comments
Post a Comment