Skip to main content

कृष्ण नाम पर घनाक्षरी छंद

 

मुकुंद गोविंद बोलो, सुदर्शन चक्रधारी

दामोदर जगन्नाथ, अच्यूतम गोपाला।

यशोदानंदन बोलो, नंदलाल गिरिधारी,

माखनचोर कन्हैया, मोहन वंशीवाला।

द्वारिकाधीश बोलो, केशव राधेबिहारी


कमयनयन हरि, ग्वाला मुरलीवाला

वासुदेव कृष्ण बोलो, ब्रजजनभयहारी

गोपियों का चित्तचोर, काली कमलीवाला

 

Comments