Skip to main content

Posts

Story 19 The History of the Gita and “Calculation of the Yugas”

  Story 19 The History of the Gita and “Calculation of the Yugas” Grandfather and Rahul are sitting in the courtyard on a winter day, enjoying the warm sunlight. Soft sunshine is falling on their faces. Rahul (squinting his eyes and looking at the sun): Grandpa, the sun feels so nice, right? It gives us light and warmth. If there was no sun… life would be so difficult! Grandfather (smiling): Yes, my child. Without the sun, life would not be possible at all. Plants make their food using sunlight. Do you remember what this process is called? Rahul: Yes, Grandpa—photosynthesis! Grandfather: Very good! If plants cannot make food, they will not survive. And if there are no plants, how will animals and humans live? Rahul (jokingly): By drinking water? Grandfather (smiling): But water also comes from rain. And who brings the rain? Rahul: Clouds! And I know how clouds are made. The sun turns sea water into vapor, which forms clouds. Then clouds bring rain to the...

कहानी 19 शीर्षक: गीता का इतिहास और "युगों की गणना

    कहानी 19 शीर्षक: गीता का इतिहास और "युगों की गणना   दादाजी और राहुल सर्दी के मौसम में आँगन में  बैठकर धूप सेंक रहे हैं । (हल्की-हल्की धूप उनके चेहरे पर पड़ रही है।) राहुल (आँखें मिचमिचाते हुए धूप की ओर देखता है): दादाजी , ये सूरज कितना अच्छा लगता है ना! सूरज हमें रोशनी भी देता है और गर्मी भी देता है । अगर सूरज ही न हो तो... कितना मुश्किल हो जाएगा ना जीना! दादाजी (मुस्कुराकर): बिलकुल बेटा। अगर सूरज न हो , तो जीवन तो असंभव ही हो जाएगा। पौधे सूरज की रोशनी से ही अपना खाना बनाते हैं —तुमने पढ़ा होगा क्या कहलाती है यह विधी? राहुल : दादाजी फोटो सिनथैसिस। दादाजी: हाँ हिंदी में इसे   प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं, और अगर ये नहीं होगा तो पौधे ही नहीं होंगे , पौधे  नहीं होंगे तो जानवर और हम इंसान भी कैसे जीवित रहेंगे ? राहुल (मजाकिया अंदाज में ): पानी पीकर? दादाजी: पानी भी तो बरसात से आता है और बरसात कौन लाता है? राहुल: बादल, दादाजी मुझे पता है बादल कैसे बनते हैं? सूरज ही तो समुद्र के पानी को भाप बनाकर बादल बनाता है , जो फिर बारिश बनकर धर...

राम जन्म

राम जन्म चैत्र मास आया ,   शीत मिटाया ,   मंगल बेला लाया॥ दिनकर है दमका ,   अवध है चहका ,   नौमी शुभ दिन आया , चंद्र - सा चेहरा ,   मेघ - सा गहरा ,   नयन सरोज विशाला॥ मोहक मुस्काएँ , चतुर भुजाएँ ,   तेज पुंज उजियाला , अद्भुत छवि न्यारी ,   शोभा प्यारी ,   प्रकटे आज कृपाला। जन - मन हरषाए ,   मंगल गाएँ , देख कौशल्या लाला॥ दशरथ सुख पाए ,   भाग्य जगाए ,   ब्रह्मरूप ये आला। वसुधा बलिहारी ,   पालनहारी ,   जन्मा जग रखवाला॥ देवों की टोली ,   खेले होली ,   स्वर्ग धरा पर छाया। मुनिवर जय गाएँ ,   गौ रंभाएँ ,   खग - मृग सब हर्षाया॥ मणि - हीरा - सोना ,   मोती - गहना ,   राजा खूब लुटाया। हरि लीला - धारी ,   आज धरा पर ,   राम - रूप में आया॥  शालिनी गर्ग