Skip to main content

राम भजन तुम फ़िक्र न करना


221 1221 12 21 122 

रघुनाथ जी का साथ है तुम फ़िक्र न करना

जन्मों कि ये सौगात है तुम फ़िक्र न करना

दुनिया के/ अजब रंगये हमजान न पाते

अपने ही/  हमें रोज  यहाँ आँख दिखाते

इस शीश/ पे प्रभु हाथ है तुम फ़िक्र न करना

घुनाथ जी का साथ है तुम फ़िक्र न करना

जन्मों कि ये सौगात है तुम फ़िक्र न करना


आते हैं या जाते हैं ये सुख दुख के है बादल

प्रभु राम जी के नाम से  संवारो नया कल

वो धूप में बरसात है तुम फ़िक्र न करना

रघुनाथ जी का साथ है तुम फ़िक्र न करना

जन्मों कि ये सौगात है तुम फ़िक्र न करना 

Comments