Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Wife'love

पत्नी का दर्द

 

प्रेम करती हूँ मैं, जानकी की तरह,

प्रेम करती हूँ मैं , जानकी की तरह , पर शालिनी हूँ   जानकी, ना बन पाऊँगी तुम जो भी कहोगे , करूँगी मैं वो , पर गलत बात को न , मैं सह पाऊँगी प्रेम करती हूँ................. तुम वन को चलो , संग मैं आ जाऊँगी , पर कंदमूल फल ना , रोज खा पाऊँगी प्रेम करती हूँ............. तुम पर विश्वास किया , मैने रामजी की तरह , पर कोई अग्नि परीक्षा , ना मैं दे पाऊँगी।  प्रेम करती हूँ.........  तुम धोबी की बातों में आ गए जो अगर ,  अपने घर को यूँ छोड़कर ,ना मैं जा पाऊँगी ।  प्रेम करती हूँ................  तुमको लव कुश दिए , मैंने जानकी की तरह ,  पिता का प्यार हमेशा, उन्हें मैं दिलवाऊँगी ।   प्रेम करती हूँ..............